करतारपुर कॉरिडोर: पाक के साथ 23 अक्टूबर को अग्रीमेंट साइन करेगा भारत, यात्रियों से चार्ज वसूलने पर अड़ा पड़ोसी मुल्क



भारत करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर अग्रीमेंट साइन करने के लिए राजी हो गया है। दोनों देशों के बीच यह अग्रीमेंट 23 अक्टूबर को साइन किया जाएगा। भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान यात्रियों से 20 डॉलर की फीस लेने पर अड़ा है।


नई दिल्ली
भारत करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर अग्रीमेंट साइन करने के लिए राजी हो गया है। दोनों देशों के बीच यह अग्रीमेंट 23 अक्टूबर को साइन किया जाएगा। भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान यात्रियों से 20 डॉलर की फीस लेने पर अड़ा है। भारत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के विरोध के बाजूद पाकिस्तान ने तीर्थ यात्रियों से चार्ज वसूलने के फैसले को नहीं बदला है।
सरकार ने कहा कि भारत द्वारा लगातार पाकिस्तान को तीर्थ यात्रियों की इच्छा के बारे में बता चुका है। भारत ने कहा अब वह इस संबंध में पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को अग्रीमेंट साइन करेगा।



अग्रीमेंट साइन करने के फैसले पर तैयार होने की साथ ही भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से यात्रियों से चार्ज वसूलने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। भारत किसी भी समय अग्रीमेंट का प्रारूप बदलने के तैयार है।



more