भोपालः बच्चों को बचाने के लिए पिता ने तेज बहाव में लगाई छलांग, तीनों को बचाया पर खुद बहा

35 साल के रिजवान अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे, बहनोई और कुछ अन्य लोग भी थे। सभी कोलार डैम के बाबा झिरी के पास शाम लगभग 4.30 बजे सैर कर रहे थे।



हाइलाइट्स



  • मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से आम लोगों की जिंदगी की तकलीफ बढ़ गई, भोपाल के कई निचले इलाके पानी में डूबे

  • इस बीच भोपाल में एक परिवार पिकनिक मनाने गया था, अचानक वहां जलस्तर बढ़ गया और बच्चे को बचाने के चक्कर में पिता बह गए

  • रिजवान मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन जब तक उसे मदद मिलती पानी का तेज सैलाब आया और पत्थर सहित उनको बहाकर ले गया


भोपाल
मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से आम लोगों की जिंदगी की तकलीफ बढ़ गई है। राजधानी भोपाल के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं और साल 2016 के बाद पहली बार कोलार डैम के गेट खोलने पड़े हैं। इस बीच भोपाल में एक दर्दनाक हादसे में एक पिता ने अपनी जान गवां दी। पेशे से ड्राइवर रिजवान कोलार के बाबा झिरी में अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए थे। यहां आई बाढ़ में उनके बच्चे डूबने लगे। रिजवान ने बहते पानी में छलांग लगा दी और बच्चों को बचा लिया, लेकिन वह खुद पानी में बह गए।


35 साल के रिजवान अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे, बहनोई और कुछ अन्य लोग भी थे। सभी कोलार डैम के बाबा झिरी के पास शाम लगभग 4.30 बजे सैर कर रहे थे। रिजवान और उसके बेटे उथले पानी में खेल रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। रिजवान के बच्चे पानी में डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर रिजवान ने बहते पानी में छलांग लगा दी।


पानी-पानी मधॠय पॠरदेश, अभी जारी रहेगा बारिश का कहरपानी-पानी मधॠय पॠरदेश, अभी जारी रहेगा बारिश का कहर